आकाशीय बिजली का कहरः खेत में गिरी बिजली, पिता की मौत, पुत्र बेहोश

कोरबा 03 जुलाई। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमान में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में कृषि कार्य कर रहे पिता-पुत्र इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र बेहोश हो गया।

जानकारी के अनुसार, मनीराम पटेल अपने पुत्र धनेसवर पटेल के साथ खेत में काम कर रहे थे। मनीराम खेत की मेड़ पर खड़े थे, जबकि धनेसवर खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद धनेसवर कुछ समय तक बेहोश रहा। होश आने पर उसने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से अपने पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मनीराम पटेल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद ग्राम तुमान सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रशासन ने बारिश और गरज-चमक के मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें तथा सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें।

Live Cricket Info