अपराधकोरबाछत्तीसगढ़रायपुर

माता कौशल्या धाम मंदिर में रीलबाज युवक की आपत्तिजनक हरकत, महिलाओं पर टिप्पणी से श्रद्धालुओं में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर में एक युवक द्वारा रील बनाते समय महिलाओं पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी है और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में मोबाइल से वीडियो (रील) बना रहा था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद महिलाओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। युवक की इस हरकत से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह का व्यवहार न केवल श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर सभी लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए।

स्थानीय नागरिकों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक स्थल की गरिमा भंग करने का प्रयास न कर सके।

  कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस या मंदिर प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायत दर्ज होती है तो पुलिस नियमानुसार मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button