रायपुर: देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन जुआ नेटवर्क ‘महादेव सट्टा ऐप’ घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपये के इस घोटाले के मामले में विशेष अदालत में 6 नई चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी हैं। इन चार्जशीटों के जरिए विदेश में बैठे किंगपिन सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ शिकंजा और कस गया है।
📌 कार्रवाई की मुख्य बातें:
6 मुख्य आरोपी नामजद: सीबीआई द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में इस सिंडिकेट के छह प्रमुख चेहरों—आशिम दास, रोहित गुलाटी, विकास छपारिया, अनिल धम्मानी, विशाल आहूजा और धीरज आहूजा को नामजद किया गया है।
किंगपिन के खिलाफ पुख्ता सबूत: जांच एजेंसी को इस रैकेट के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ बेहद मजबूत और पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की घेराबंदी तेज कर दी गई है।
लगीं गंभीर धाराएं: इन सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) और आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी व आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।

Live Cricket Info