🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
बड़ी ख़बर🌍 विश्व समाचार

रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में यूक्रेन में 8 की मौत, 25 घायल

Ro No. 13952/ 34

कीव। रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए।

Advertisement Carousel

कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि हमले में कई आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं। हमले के बाद शहर के कई इलाकों को खाली कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने एक बार फिर जानबूझकर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया है, जिससे भारी तबाही हुई है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने हमले में मृतकों ओर घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हमले के दौरान कीव में वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय रहीं। आसमान में एयर डिफेंस की ट्रेसर फायरिंग दिखाई दी, जबकि ड्रोन, क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों के विस्फोटों की आवाजें पूरे शहर में सुनाई दीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में कई स्थानों पर आग लग गई।

  बेमेतरा 11वें कलेक्टर के रूप में रणबीर शर्मा ने संभाला चार्ज, पीएस एल्मा बनाए गए तकनीकी शिक्षा के विशेष सचिव

उधर, पोलैंड ने एहतियात के तौर पर अपने लड़ाकू विमानों को सक्रिय कर दिया। पोलैंड की सेना ने कहा कि यह कदम देश के हवाई क्षेत्र, विशेषकर यूक्रेन से सटे इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, पोलैंड की सीमा में किसी हमले की सूचना नहीं है।

रूस का यूक्रेन पर पिछले दो सप्ताह से अधिक समय के अंतराल के बाद यह पहला बड़े पैमाने का मिसाइल और ड्रोन हमला माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button