रतनपुर नगर के संपूर्ण विकास का संकल्प लेकर चुनावी रण में बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,लवकुश कश्यप, जनता की सेवा के लिए मांगा आशीर्वाद….

रतनपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा के दमदार प्रत्याशी लवकुश कश्यप!

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व उपाध्यक्ष लवकुश कश्यप ने भरी ताल ठोंककर चुनावी मैदान में एंट्री!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दमदार उम्मीदवार के रूप में लवकुश कश्यप को मैदान में उतारा है। संगठन में वर्षों की सक्रियता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लवकुश कश्यप को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। रतनपुर की जनता उन्हें नगर पालिका में नेतृत्व की भूमिका में देखने को उत्सुक है।

संघ की पाठशाला से राजनीति के मंच तक

लवकुश कश्यप कोटा विधानसभा क्षेत्र (क्र. 25) के प्रभावशाली और ज़मीनी नेता माने जाते हैं। उनका संगठन से जुड़ाव 1983 से रहा है, और वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से तृतीय वर्ष शिक्षित हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से राजनीति की शुरुआत की और 1988 में अभाविप रतनपुर इकाई के सचिव बने। इसके बाद भाजयुमो मंडल महामंत्री, धर्म सेना जिला संयोजक, नगर पंचायत रतनपुर के उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहते हुए उन्होंने जनता की सेवा की है।

मजबूत सामाजिक पकड़ और जनता का विश्वास

लवकुश कश्यप ने कुर्मी समाज, वनबंधु परिषद, धर्म जागरण, स्वामी विवेकानंद सार्धशती समारोह, विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा जैसे आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। वे सर्व कुर्मी समाज रतनपुर के संयोजक और चंदनाहू कुर्मी समाज के सचिव महामंत्री भी रह चुके हैं। उनकी समाजसेवा की छवि और संगठन क्षमता के चलते जनता में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

  Bilaspur Highcourt News:–महामाया मंदिर के कुंड में मृत कछुओं के मामले में ट्रस्ट उपाध्यक्ष को हाईकोर्ट से राहत, डीएफओ की कार्यप्रणाली पर अदालत ने उठाए सवाल,देखें video…

संघर्ष और आंदोलन की लंबी विरासत

लवकुश कश्यप केवल संगठन तक सीमित नहीं रहे बल्कि अयोध्या कार सेवा, किसान आंदोलन (भोपाल), किसान रैली (दिल्ली), बजरंग दल प्रदर्शन रैली (बूढ़ा अमरनाथ, जम्मूकश्मीर) जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। उनकी संघर्षशील छवि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरने का काम कर रही है।

भाजपा को मिलेगा नया नेतृत्व

रतनपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने लवकुश कश्यप को प्रत्याशी बनाकर अनुभव, संगठन क्षमता और लोकप्रियता का मजबूत समीकरण जनता के सामने रखा है। उनका दावा है कि अगर जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है, तो रतनपुर को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जनता के बीच मिल रहा भारी समर्थन

चुनावी प्रचार में लवकुश कश्यप को मठ-मंदिरों, सामाजिक संगठनों और हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की जबरदस्त टीम उनके साथ खड़ी है। वे “विकास और हिंदुत्व” के एजेंडे पर जनता से समर्थन मांग रहे हैं।

रतनपुर की जनता के लिए संकल्प:

✔ भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका प्रशासन
✔ रतनपुर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित करना

✔ बुनियादी सुविधाओं का विकास – सड़क, बिजली, पानी

✔ युवा, किसान और व्यापारियों के लिए नई योजनाएं
रतनपुर मे आवास योजना के तहत जल्द होगा आवास का निर्माण

“रतनपुर की जनता का आशीर्वाद मिला, तो नगर पालिका को आदर्श प्रशासन का मॉडल बनाएंगे!” – लवकुश कश्यप

Live Cricket Info