🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कोरबा: जन्मदिन की पार्टी के बाद विवाद, बोलेरो कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या

 

Advertisement Carousel

कोरबा। जिले के थाना उरगा क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बोलेरो कैंपर से कुचलने की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे थाना दीपका क्षेत्र के 10–12 युवक अपने साथी विकास हुड्डा का जन्मदिन मनाने के लिए थाना उरगा क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्जवल दीवान के बीच विवाद हो गया।

रिजॉर्ट से चेक-आउट करने के बाद सभी युवक बाहर सड़क पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान तुषार ढांडा अपनी बोलेरो कैंपर में बैठा और गुस्से में वाहन उज्जवल दीवान के ऊपर चढ़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद साथियों ने गंभीर रूप से घायल उज्जवल दीवान को तत्काल जिला चिकित्सालय, कोरबा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  मृत्यु प्रमाण पत्र में 'बड़ा खेल'? विधवा का आरोप—सास, देवर और पार्षद की मिलीभगत से गायब हुआ पत्नी का नाम!

घटना की सूचना मिलने पर थाना उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या की धारा के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button