🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

कोरबा: गलती से लगा फोन कॉल और आधी रात को ससुराल में हुआ बवाल, जीजा-साले ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

कोरबा। आधी रात के बाद एक मोबाइल कॉल गलती से रिश्तेदार महिला को लग जाने के बाद ससुराल में भारी विवाद हो गया। इस मामले में जीजा और साले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाते हुए करतला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है।

Advertisement Carousel

जीजा राजेश दास ने लगाया साले और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

करतला थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेना मड़वारानी का निवासी राजेश दास महंत वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम कछार में रहकर ट्रेलर चालक का काम करता है। 29 जून की तड़के करीब 4 बजे वह अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए साथी चालक महेंद्र राजपूत को फोन लगा रहा था, लेकिन कॉल गलती से उसकी पत्नी की भाभी बिंद्रो बाई के मोबाइल पर चला गया, जिसके बाद उसने तुरंत कॉल काट दिया।

राजेश का आरोप है कि कुछ देर बाद उसका साला देवगुन दास, सास दिल कुंवर बाई और बिंद्रो बाई उसके पास पहुंचे और चरित्र पर संदेह जताते हुए विवाद करने लगे। समझाने के बावजूद वे नहीं माने। साले देवगुन दास ने गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे से उसकी बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी देवकी बाई, सास और बिंद्रो बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए, जिससे वह खुद को बचा नहीं सका। इस मारपीट में राजेश के सिर, दोनों पैरों के टखनों और बाएं हाथ की कोहनी में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने राजेश दास की रिपोर्ट पर आरोपी देवगुन दास, दिल कुंवर बाई, देवकी बाई और बिंद्रो बाई के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया है।

  मैं वनडे से संन्यास नहीं ले रहा, अफवाह मत फैलाएं : रोहित शर्मा

साले ने भी जीजा के खिलाफ दर्ज कराया काउंटर केस

वहीं, दूसरे पक्ष से साले देवगुन दास ने भी जीजा राजेश दास के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवगुन के अनुसार, 30 जून की तड़के करीब 3.30 बजे उसकी भाभी बिन्द्रों बाई के मोबाइल पर जीजा राजेश दास का फोन आया। इतनी रात को फोन आने पर जब मां दिल कुंवर बाई और भाभी बिंद्रो बाई ने राजेश से जाकर पूछा, तो राजेश ने कहा कि गलती से फोन लग गया था।

इस पर जब साले देवगुन ने कहा कि गलती से फोन एक बार लगता है, बार-बार नहीं, तो जीजा राजेश दास आक्रोशित हो गया। देवगुन का आरोप है कि राजेश ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाने लगा। मां और भाभी ने मिलकर बीच-बचाव कर देवगुन को छुड़ाया। इसके बाद देवगुन डरकर कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, फिर भी राजेश बाहर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने देवगुन दास की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा राजेश दास के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button