राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता: उड़ीसा में कोरबा के खिलाड़ियों का जलवा, जीते 1 स्वर्ण सहित 4 पदक

कोरबा। खेल एवं युवा मंत्रालय (भारत सरकार) से मान्यता प्राप्त वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में उड़ीसा में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। उड़ीसा किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता 30 मई से 3 जून 2026 तक के.टी. ग्लोबल स्कूल, उड़ीसा में खेली गई।

इस राष्ट्रीय स्पर्धा में देश के सभी राज्यों से 650 खिलाड़ियों और 200 ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें कोरबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।छत्तीसगढ़ से 39 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, मुंगेली, बलौदा बाजार और दुर्ग सहित विभिन्न जिलों के 39 जूनियर (बालक-बालिका) खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग की विभिन्न विधाओं जैसे—पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन, म्यूजिकल फार्म्स और क्रिएटिव फार्म्स के अलग-अलग वजन वर्गों में चुनौती पेश की। खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से सभी प्रतिभागियों को ट्रैक सूट प्रदान किया गया था।

CMA किकबॉक्सिंग एकेडमी के जांबाजों ने जीते पदक

कोरबा जिले की सी.एम.ए. (CMA) किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें से खिलाड़ियों ने कुल 4 पदक अपने नाम किए:

  CG :Highcourt News:·– बिन ब्याही मां के 29 वर्षीय बेटे को जन्म के 29 साल बाद मिला हक, जैविक पिता के संपत्ति पर होगा अधिकार,फैमिली कोर्ट का आदेश खारिज

प्रद्युम्न गोयल: 1 स्वर्ण (Gold) और 1 रजत (Silver) पदक

सृष्टि मिश्रा: 1 रजत (Silver) पदक

नमन प्रजापति: 1 कांस्य (Bronze) पदक

इसके अलावा टीम के खिलाड़ी अभिनीत मानिकपुरी और प्रतीक साहू ने भी रिंग में सराहनीय और कड़ा प्रदर्शन किया।

कोच और रेफरी पैनल

इस दौरान टीम के साथ बतौर प्रशिक्षक (कोच) प्रभात साहू और लौकिता चौहान मौजूद रहे। वहीं, रेफरी के रूप में मयंक डडसेना और शुभम यादव ने प्रतियोगिता में अपनी सेवाएं दीं।

खेल जगत और दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, खेल अधिकारी दीनू पटेल और सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू ने बधाई दी।

इसके साथ ही क्रीड़ा भारती कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, अंकित वर्मा, राहुल मोदी, प्रशिक्षक अंकुश लाल यादव, सुयश नामदेव, अशोक साहू, रमेश साहू, जुनैद आलम, प्रतिभा राय, रेहाना फातिमा सहित सभी अभिभावकों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 228 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.