KORBAकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

KORBA: महिला आरक्षण बिल पर नगर निगम की विशेष बैठक, महापौर की अगुवाई में निंदा प्रस्ताव पारित

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में बुधवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार में महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष सम्मिलन आयोजित किया गया। इस बैठक का नेतृत्व महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया, जिसमें सत्ता पक्ष के पार्षदों ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मुद्दा भी प्रमुख रूप से उठाया गया। इस बिल को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा सहयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों का कहना था कि इस कारण महिलाओं को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता अवरुद्ध हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी के विरोध में नगर निगम द्वारा विशेष सभा आयोजित कर विपक्ष के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। महिला पार्षदों ने काली साड़ी और काली पट्टी पहनकर विरोध जताया, वहीं पुरुष पार्षद भी काले वस्त्र धारण कर शामिल हुए।

महापौर संजू देवी राजपूत ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिसे पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव को सत्ता पक्ष के साथ-साथ निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला।

  एसडीओपी आशीष अरोरा भाटापारा शहरी  /ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत समस्त बैंक शाखा प्रबंधक की ली गई बैठक

बैठक की अध्यक्षता नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, एमआईसी सदस्य, पक्ष-विपक्ष के पार्षद, प्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button