
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंत्री शैलेंद्र यादव जी का जन्मदिन आस्था मेडिकल स्टोर में बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने शैलेंद्र यादव जी को पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
जन्मदिन समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के लिए शैलेंद्र यादव जी की सराहना की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अंत में सभी ने मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 🎂🎈

Live Cricket Info


Leave a Reply