🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअच्छी ख़बरकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराज्य एवं शहर

कोरबा निगम का 1000 करोड़ का बजट भारी बहुमत से पास, 4 पार्षदों का विरोध बेअसर, 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर, बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना फिलहाल होल्ड

अंकित सिंह : विशेष संवाददाता

कोरबा, 25 मार्च 2026। नगर पालिक निगम कोरबा की साधारण सभा में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट और वर्ष 2026-27 के अनुमानित आम बजट को भारी बहुमत से पारित कर दिया गया। बजट के समर्थन में सदन में स्पष्ट बहुमत नजर आया, जबकि केवल 4 पार्षदों ने हाथ उठाकर विरोध दर्ज कराया। निगम की इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 3 प्रस्ताव बहुमत से पारित हुए, वहीं 5 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर रखे जाने से इस पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निगम के पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित इस साधारण सम्मिलन की अध्यक्षता सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की। बैठक में महापौर संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें पार्षदों द्वारा शहर की विभिन्न समस्याओं और योजनाओं को लेकर सवाल उठाए गए। इन सभी प्रश्नों के जवाब अधिकारियों द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए।

बैठक की सबसे अहम और नई पहल ‘ध्यानाकर्षण’ सत्र रहा, जिसमें पहली बार 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया। इस दौरान 5 पार्षदों ने शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। इन विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और संबंधित विभागों द्वारा जवाब भी दिए गए। इसे निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सदन में पूर्ण सहमति देखने को मिली। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना और मुख्यमंत्री पेंशन योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इससे जरूरतमंद हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ निरंतर मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

  Accident News:ओवरलोडेड हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार युवक, पैर कटकर हुआ अलग, नगरवासियों में आक्रोश….

वहीं विकास कार्यों से जुड़े बड़े प्रस्तावों पर बहुमत के आधार पर निर्णय लिया गया। डी.बी.एफ.ओ.टी. (Design, Build, Finance, Operate, Transfer) मॉडल के तहत मुड़ापार तालाब के समग्र विकास, वित्त पोषण, संचालन और रखरखाव के लिए रियायतग्राही के चयन का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया। इस परियोजना को शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसी तरह डी.बी.ओ.टी. पी.पी.पी. मॉडल के अंतर्गत 15 वर्षों की अवधि के लिए एटीएम, दैनिक उपयोग की दुकानों और अन्य सुविधाओं के साथ वातानुकूलित बस क्यू शेल्टर के निर्माण एवं संचालन का प्रस्ताव भी बहुमत से पास किया गया। इससे शहर में सार्वजनिक सुविधाओं के स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

खेल एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के आयोजन हेतु आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रस्थिति प्रमाणीकरण (नियम 2013) के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

हालांकि, एजेंडा के बिंदु क्रमांक 06 में शामिल बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना पर निर्णय नहीं लिया जा सका और इसे फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया। इस प्रस्ताव को लेकर सदन में मतभेद की स्थिति देखने को मिली, जिसके चलते इसे आगे विचार के लिए टाल दिया गया।

बैठक के अंत में महापौर संजूदेवी राजपूत ने सदन के समक्ष बजट अभिभाषण प्रस्तुत किया और निगम की आय-व्यय संरचना, विकास योजनाओं और आगामी वित्तीय प्राथमिकताओं पर विस्तार से जानकारी दी। बजट पर लंबी चर्चा के बाद अंततः इसे भारी बहुमत से पारित कर दिया गया, जिससे निगम के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button