🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबा

कोयलांचल दीपका का गौरव पथ बना जर्जर पथ, दुर्घटना का भय

कोरबा 07 मार्च। कोयलांचल दीपका का गौरव पथ भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जर्जर पथ बन गया है। इस पथ पर चलते व पार करते समय दुर्घटना का हमेशा भय बना रहता है।

Advertisement Carousel

गौरव पथ पर भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने तथा इसकी सुरक्षा के लिए कई बार क्षेत्र के जागरूक लोगों द्वारा आंदोलन किया गया और चक्काजाम की कवायद भी की गई लेकिन भारी वाहनों का आवागमन इस पर नहीं रूक सका और धड़ल्ले से बड़ी संख्या में भारी वाहनों के चलने के फलस्वरूप गौरव पथ धीरे-धीरे टूटकर जर्जर हो गया है। इस पथ पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसके कारण सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गेवरा कालोनी के लोगों को दीपका आने-जाने के लिए इस मार्ग को पार कर आना-जाना भी करना पड़ता है। ज्ञात रहे नगर पालिका दीपका के प्रथम अध्यक्ष बुगल कुमार दुबे द्वारा गौरव पथ के निर्माण में रूचि ली गई थी तथा प्रशासन से इस हेतु फंड की व्यवस्था कराने के साथ करोड़ों रुपए खर्च कर गौरव पथ का निर्माण करवाया गया था। गौरव पथ के कोयलांचल में बनने से यहां के निवासियों ने आवागमन की सुविधा महसूस की थी और इसे नगर पालिका अध्यक्ष की अच्छी पहल बताते हुए सराहना भी किया था। गौरव पथ बनने के बाद लोगों की हमेशा मांग रही कि इस पर भारी वाहनों को न चलाया जाए लेकिन निजी कंपनी का वाहन लगातार मार्ग पर चलता रहा और यह जर्जर हो गया।

  बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button