आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वस्थ शिशुओं का हुआ सम्मान

कोरबा, 1 अक्टूबर। राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत लखनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा एवं अतिथि भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा अध्यक्ष के साथ जनपद सदस्य एवं ग्राम के पंच-प्रतिनिधि मौजूद रहे। एकीकृत बाल विकास परियोजना की परियोजना अधिकारी निशा कंवर ने अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘हर घर मुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान आंगन मिलन कार्यक्रम में स्वस्थ शिशुओं को ‘स्वस्थ शिशु सम्मान’ से सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button