विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क उपचार और परामर्श शिविर 8 को

कोरबा 06 मार्च। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पतंजलि चिकित्सालय महानदी कॉम्प्लेक्स में 8 मार्च को निःशुल्क शिविर आयोजित है। यहां हीमोग्लोबिन, रक्तचाप जांच, रक्त शर्करा जांच, तथा महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में कैम्प आयोजित है। प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित चिकित्सिक नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं डॉ नागेंद्र नारायण शर्मा चिकित्सकीय सेवायें देंगे। शिविर मे हीमोग्लोबिन, रक्तचाप एवं रक्त शर्करा की जांच निशुल्क करने के साथ-साथ महिलाओं के लिये उपयोगी उनको ऊर्जा प्रदान करने वाला, उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने वाला ऊर्जा क्वाथ निशुल्क पिलाया जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर में महिलाओं एवं युवतियों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों जैसे कैंसर, मधुमेह, थायरायड, ब्लडप्रेशर, श्वास, टी.बी.,लकवा, साइटिका, आस्टीयोपोरोसिस, गठियावात, पथरी, पीलिया, मस्तिष्कगत रोग माइग्रेन, डिप्रेशन, अनिद्रा, अम्लपित्त, बवासीर, भगंदर, गैस, दुर्बलता, श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, हृदय रोग, चर्मरोग, सोरायसिस, एक्जिमा, शीतपित्त आदि का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित रोग के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परामर्श के साथ साथ उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी देंगे। साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श देंगे। लोगों से कैम्प का नाम लेने की अपील की गई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 143 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।