🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक चालक, पैर कटा — हालत गंभीर

कोरबा 01 मार्च। सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक ट्रक चालक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बरमपुर निवासी के रूप में हुई है।

Advertisement Carousel

जानकारी के अनुसार युवक फाटक के पास खदान से सटे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे के बाद वह खून से लथपथ गंभीर हालत में ट्रैक के पास पड़ा मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फाटक पर तैनात गेटमैन ने घायल युवक को देखा और तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दाहिना पैर कटा, हालत नाजुक

चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि हादसे में युवक का दाहिना पैर कट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

फिलहाल युवक बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने आत्महत्या के इरादे से मालगाड़ी के सामने छलांग लगाई थी या यह एक हादसा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button