यात्रियों को मिली राहतः संरचनात्मक सुधार कार्य पूर्ण होने पश्चात आवागमन हेतु खुल गया सेकेंड एंट्री


कोरबा 01 फरवरी। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोरबा रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट पर स्थित फुट ओवर ब्रिज को आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुधार के उपरांत आज से पुनः खोल दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में स्टेशन साईडिंग क्षेत्र में कार्य के दौरान एक वाहन के फुट ओवर ब्रिज से टकराने की घटना हुई थी। इसके पश्चात डिप्टी मुख्य अभियंता (ब्रिज) द्वारा किए गए निरीक्षण के पश्चात् यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से इस फुट ओवर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद किया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर फुट ओवर ब्रिज पर आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुधार कार्य शीघ्रता से प्रारंभ किए गए। सामान्यतः इस कार्य में लगभग दो माह का समय लगने की संभावना थी, किंतु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा कार्य को प्राथमिकता देते हुए तीव्र गति से पूर्ण कराया गया।

मरम्मत कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने तथा फुट ओवर ब्रिज को पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के पश्चात् इसे अब यात्रियों के आवागमन हेतु पुनः खोल दिया गया है। यात्रीगण अपनी सुविधानुसार सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 143 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।