अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

धान के खेत से 389 नग गोवा व्हिस्की जब्त, 45 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कोरबा, 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी कोरबी की टीम ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने धान के खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 नग बोतलें बरामद की हैं, जिनकी कुल मात्रा 70.02 लीटर बताई गई है। मामले में धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को देहात भ्रमण के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अलगाडाड घोसारा निवासी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार ने अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के लिए मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की छिपाकर रखी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बताए गए खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से गोवा व्हिस्की की 389 नग बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने कुल 70.02 लीटर शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), पिता घूरसाय बिंझवार, निवासी अलगाडाड घोसारा, चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

  चलती कार के बोनट पर युवतियां ने बनाया वीडियोः दरवाजों पर लटककर डांस, पुलिस ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह तथा आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल और रोशन पांडे शामिल रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button