भाजयुमो में संगठन विस्तार, रतनपुर, कोटा, बेलगहना में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त, रामप्रताप सिंह जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख बने


बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के तहत बिलासपुर ग्रामीण जिले में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला कोर ग्रुप की अनुशंसा पर रतनपुर, कोटा और बेलगहना मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ ही जिला स्तर पर भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

रतनपुर मे युवा मोर्चा की कमान राजू दास मानिकपुरी को सौंपी गई है। वे पूर्व में मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन के कार्यक्रमों, जनआंदोलनों व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नेतृत्व ने उनकी संगठन क्षमता और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोटा मंडल मे युवा मोर्चा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनीष कौशिक को दी गई है। वे लंबे समय से युवा मोर्चा से जुड़े हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

बेलगहना मंडल मे युवा मोर्चा के रूप में विमलदास मानिकपुरी की नियुक्ति भी की गई है। क्षेत्र में युवा मोर्चा को नई ऊर्जा देने की दृष्टि से इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई है।

  Jaspur Crime News:–जंगल में मिले अधजले शव की गुत्थी सुलझी, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार — दो आरोपी अब भी फरार

इसी क्रम में रामप्रताप सिंह को जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। संगठनात्मक प्रशिक्षण और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उनके अनुभव से जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया है। उनका कहना है कि युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.