✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

शिवरीनारायण मेला हादसा: झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण मेला मैदान में आयोजित 15 दिवसीय माघी मेला के दौरान मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। आकाश झूले का एक लोहे का चद्दर पार्ट अचानक नीचे गिरने से तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना 10 फरवरी को लगभग शाम 4 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय कई लोग झूला झूल रहे थे और कुछ लोग टिकट काउंटर के पास व लाइन में खड़े थे। तभी झूले का लोहे का हिस्सा ऊपर से गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में भूमिका कश्यप (23 वर्ष), निवासी मालदा, थाना जैजैपुर के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष), निवासी बैहागुडरू हसौद और गीताबाई साहू (50 वर्ष), निवासी मेउ, थाना पामगढ़ को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों को शबरी अस्पताल, शिवरीनारायण में भर्ती कराया गया।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झूला संचालक उमेश गुप्ता, पिता राजेंद्र गुप्ता, निवासी सक्ती के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा लापरवाही के पहलू पर विस्तृत जांच की जा रही है।

  Chhatisgarh Vidhansabha Budget Session 2025:– महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों व रिक्त पदों की जानकारी मंत्री ने सदन को दी

जिला प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और मेले में संचालित अन्य झूलों की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए जाने की जानकारी मिली है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button