उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री अरूण साव 8 जनवरी को सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 जनवरी को सवेरे सवा दस बजे रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ शासकीय विमान से सरगुजा के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

साव दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के साथ अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 03:20 बजे बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव शाम साढ़े छह बजे बिलासपुर से मुंगेली जिले के जरहागांव के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे जरहागांव में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात आठ बजे वहां से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव रात साढ़े आठ बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगेवे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.