अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी घोषित, बेलगहना से मनोज ध्रुव को मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री पदों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन तथा जिला भाजपा नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई हैं। सूची जारी होते ही जिले में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार बेलगहना मंडल से मनोज ध्रुव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए नई ऊर्जा और मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से जनजाति समाज एवं पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे मनोज ध्रुव के अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा सूची में कोटा, रतनपुर, बेलतरा उत्तर, बेलतरा दक्षिण, बेलतरा पूर्व, बेलतरा पश्चिम, सीपत, देवरीखुर्द, जरहाभाठा, मस्तूरी, मल्हार और लोहर्सी सहित अन्य मंडलों के लिए भी अध्यक्ष एवं महामंत्री पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं। संगठन ने अनुभव, सक्रियता और समर्पण को आधार बनाते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त किया जा सके।

मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजाति समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
बेलगहना मंडल में मनोज ध्रुव के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  Jashpur News:– पुलिस ने कृषि उत्पाद और शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक ने मनोज ध्रुव सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन की रीढ़ है और नई टीम के माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेंगी।

घोषित सूची के अनुसार अनुसूचित जनजाति मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी में कुल 42 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें सक्रिय, समर्पित और निरंतर संगठन के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त बेलगहना मंडल अध्यक्ष मनोज ध्रुव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे जिला भाजपा अध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.