🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur News:– आकस्मिक निरीक्षण में कर्तव्य से अनुपस्थित मिले 9 शिक्षकों सहित तीन भृत्यों को नोटिस जारी

Bilaspur News:– कलेक्टर हरीश एस के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 9 शिक्षक और तीन भृत्यों को शो कॉज नोटिस जारी किया है। 3 दिन के भीतर स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतुष्टिजनक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement Carousel

Jagdalpur जगदलपुर। कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित तौर पर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के तहत जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने शनिवार को सुबह जिले के बास्तानार एवं तोकापाल विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तोकापाल ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मावलीभाटा का औचक निरीक्षण में कर्तव्य से अनुपस्थित 09 शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित 03 भृत्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर समाधान कारक जवाब प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज शनिवार सुबह 7.40 बजे हायर सेकंडरी स्कूल मावलीभाटा के निरीक्षण में व्याख्याता नियमित नागेश कुमार दास सहित व्याख्याता एलबी लोकेश कुमार नाग, गेंदकुमारी तिवारी, पूजा ठाकुर, अंशुमाला मिंज और नियमित शिक्षक उग्रेश कुमार सोरी, शिक्षक एलबी राधाकृष्ण ध्रुव, दुतिका कश्यप एवं अनिता ठाकुर तथा भृत्य बुधमनी बघेल, दीपिका सेठिया व चन्द्रकला बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

  अभिताभ नामदेव की सामाजिक छवि धूमिल करने रची गई साजिश

डीईओ ने जारी कारण बताओ नोटिस में इन सभी को निर्देशित किया है कि विद्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्धारित शाला संचालन समय पर अनुपस्थिति अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता का द्योतक है एवं सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम के सर्वथा विपरित है। अतएव क्यों न इस कृत्य के लिए सम्बंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की प्रक्रिया की जाए। अतः उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस के भीतर सम्बंधित स्वयं अधोहस्ताक्षकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण समाधानकारक नहीं होने अथवा निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत नहीं होने की स्थिति में की जाने वाली अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु सम्बंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button