🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

शराब के नशे में वन कर्मी से मारपीट, सरकारी काम में बाधा—दो आरोपी हिरासत में

रतनपुर। वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त के दौरान एक वन क्षेत्र रक्षक के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृपानंद जांगड़े पिता लखन जांगड़े (उम्र 34 वर्ष), जो वन क्षेत्र रक्षक के पद पर पदस्थ हैं, अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान गश्त पर थे।

Advertisement Carousel

इसी दौरान रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किए हुए चार अज्ञात व्यक्ति शराब का सेवन कर रहे थे। जब क्षेत्र रक्षक द्वारा उनसे रास्ता खाली करने को कहा गया, तो आरोपियों ने स्वयं को “बहुत बड़ा पुलिस” बताते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। सभी आरोपी शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। मारपीट की घटना में वन क्षेत्र रक्षक को चोटें भी आई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3 एवं 5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीरबल यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा राजा यादव पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा
शामिल हैं।

  एडवांस एग्रोलाइफ ₹135 करोड़ का IPO लाएगी: SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल, कृषि समाधान में अग्रणी कंपनी

पुलिस के अनुसार घटना में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button