CG Sex Racket:–  बस्ती के लोगों ने दी सूचना, पुलिस पहुंची तो पांच महिलाओं के साथ  एय्याशी करते मिले तीन युवक

CG Sex Racket:–छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चल रहे सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारा है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पांच महिलाओं और तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

Korba कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।  आए दिन की अय्याशी और अवैध गतिविधियों से  त्रस्त हो मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस ने छापा मारा तो तीन पुरुष और पांच महिलाएं अय्याशी करते मिले। पांचों को पुलिस गिरफ्तार करवैधानिक कार्यवाही कर रही है।  मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी डिंगापुर की यह घटना है। यहां रहने वाली महिला सुरती पटेल का घर डिंगापुर और रामपुर के बीच की बस्ती में है। यहां लंबे समय से संदिग्ध महिलाओं और पुरुषों का आना-जाना था। यहां से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थी और आपत्तिजनक वस्तुएं घर के बाहर फेंकी जाती थी। माहौल खराब होने पर मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत मकान मालकिन से करते हुए इसे रोकने की बात कही। पर मकान मालकिन ने उल्टा मोहल्ले के लोगों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज कर दी। जिससे नाराज लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी।

शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने आज घेरेबंदी कर उक्त मकान में छापा मारा। जिसके बाद युवक– युवती भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर सभी को हिरासत में ले लिया।  पुलिस तीन युवकों और पांच महिलाओं को लेकर थाने पहुंची।  वहां सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में एडिशनल एसपी लखन पाटले ने बताया कि सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डिंगापुर के एक मकान में छापा मारा गया। यहां संदिग्ध गतिविधियों में तीन पुरुष और पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.