🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Generalछत्तीसगढ़लापरवाही🏙️ राज्य व शहर

CG Teacher News:–शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक,बोले– 20 रुपए की आधा ग्लास महुआ पी थी, कैमरे पर उठक–बैठक लगाकर मांगी माफी


CG Teacher News:–
सरकारी स्कूल से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। एक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा, कैमरे के सामने शराब पीने की बात कबूली और फिर उठकबैठक लगाकर माफी मांगता नजर आया।

Ambikapur
अंबिकापुर।
सरकारी स्कूलमासूम बच्चेऔर सामने नशे में धुत शिक्षक। यह तस्वीर है छत्तीसगढ़ के मैनपाट की, जहां एक सरकारी शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया। स्कूल में पदस्थ दो शिक्षकों में से एक प्रधान पाठिका छुट्टी पर थीं, जबकि दूसरा शिक्षक स्कूल आया ही नहीं। ऐसे में पहली से पांचवीं तक के बच्चे एक शराबी शिक्षक के भरोसे छोड़ दिए गए।

Advertisement Carousel



जब ग्रामीणों ने शिक्षक की हालत देखी तो मामला मीडिया तक पहुंचा। सूचना मिलने पर जैसे ही पत्रकार स्कूल पहुंचे, शिक्षक कैमरे के सामने गया। सवाल पूछा गयाऔर जवाब भी खुद ही दे दिया। शिक्षक ने स्वीकार किया कि उसने 20 रुपए की आधा गिलास महुआ शराब पी थी।

इसके बाद जो हुआ, वह और भी चौंकाने वाला था। शिक्षक ने कैमरे के सामने कान पकड़कर उठकबैठक लगाई, माफी मांगने लगालेकिन सवाल यह है कि क्या उठकबैठक से बच्चों की सुरक्षा का भरोसा लौट आता है?

जानकारी के अनुसार यह मामला मैनपाट ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बालक वंदना का है। यहां पदस्थ शिक्षक राज प्रताप सिंह शुक्रवार को नशे की हालत में स्कूल पहुंचे थे। प्रधान पाठिका छुट्टी पर थीं और एक अन्य शिक्षक अनुपस्थित था। ऐसे में नशे में धुत शिक्षक के भरोसे स्कूल के मासूम बच्चे पढ़ने को मजबूर थे।

ग्रामीणों ने जब यह लापरवाही देखी तो स्थानीय पत्रकारों को सूचना दी। कैमरा चलाऔर शिक्षक ने खुद स्वीकार किया कि उसने शराब पी है। शिक्षक बारबार यही कहता रहा कि उसनेमात्र 20 रुपए की आधा गिलास महुआपी थी। वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने चुका है।

बीईओ बोले होगी कार्यवाही:–

मामले पर मैनपाट विकासखंड शिक्षा अधिकारी योगेश शाही ने कहा कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे शिक्षक विभाग में बने रहते हैं तो यह समाज और शिक्षा दोनों के लिए गलत संदेश है।

बीईओ ने यह भी स्वीकार किया कि संबंधित शिक्षक के खिलाफ पहले भी शराब पीने की शिकायत मिल चुकी है और उसे नोटिस जारी किया गया था। सीएससी से रिपोर्ट भी मंगाई गई थी। वीडियो में शिक्षक खुद शराब पीने की बात कबूल करता दिख रहा हैऐसे में कार्रवाई तय है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  लखमा की जमानत याचिका ख़ारिज, 18 तक रहेंगे जेल में...

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button