Raipur News:– कृषि संचालक राहुल देव पहुंचे गांवों में, गेहूं–चना बीजो का किया निरीक्षण, किसानों को दलहन–तिलहन की दी उपयोगी जानकारी

Raipur News:– कृषि विभाग की योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने कृषि संचालक राहुल देव दफ्तर से निकलकर फील्ड पर पहुंचे। उन्होंने रायपुर और धमतरी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान किसानों को दलहनतिलहन फसलों की उपयोगिता की जानकारी दी गई। वहीं विभागीय योजनाओं की जानकारी सही से नहीं होने पर कृषि विस्तार अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

Raipur रायपुर। कृषि संचालक राहुल देव ने विभागीय योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड और धमतरी जिले के गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेवा सहकारी समितियों सहित किसानों के खेतों का दौरा कर फसलों की स्थिति की जानकारी ली। ग्रीष्मकाल में धान के बजाय अन्य फसलें लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया। वहीं योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाने वाले कृषि विस्तार अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संचालक कृषि राहुल देव (आईएएस) ने विकासखंड अभनपुर के ग्राम मानिकचौरी स्थित सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने समिति में भंडारित गेहूं और चना बीज की गुणवत्ता जांची और किसानों से चर्चा करते हुए दलहनतिलहन फसलों के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रबी सीजन में भूमिगत जल के अत्यधिक दोहन को रोकने के लिए ग्रीष्मकालीन धान नहीं लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन धान की खेती से भूजल स्तर लगातार गिर रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और पशुओं के लिए भी पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि फसल चक्र अपनाने से भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है। पी.एम. आशा योजना के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के तहत किसानों को मसूर मिनी किट का वितरण भी किया गया।

  दिल्ली में बजा  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों का डंका,  केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय के स्पार्क पुरस्कारों मे  छत्तीसगढ़ को मिले पांच पुरस्कार

भ्रमण के दौरान विकासखंड के ग्राम डोगीतराई क्षेत्र स्थित किसान के खेत में सरसों की उतेरा फसल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जब संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की आधारभूत जानकारी एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजेन्द्र देवांगन, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अभनपुर, रविंद्र सोनारे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुर्रा एवं टुना गांगुली, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पिपरौद के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश उप संचालक कृषि रायपुर को दिए गए। भ्रमण के दौरान चिरंजीव सरकार, उप संचालक कृषि संचालनालय कृषि, ममता पाटिल, प्रभारी उप संचालक कृषि रायपुर एवं राजेन्द्र देवांगन उपस्थित रहे।

धमतरी जिले का भी किया निरीक्षण:–

कृषि संचालक राहुल देव द्वारा रायपुर जिले के साथसाथ धमतरी जिले का भी निरीक्षण किया गया। बीज प्रक्रिया केंद्र मरौद, जिला धमतरी का निरीक्षण कर संचालक ने वहां आयोजित फसल प्रदर्शन एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बीज उत्पादक किसानों में दिनेश कश्यप ग्राम कुण्डेल, बाबूलाल साहू ग्राम मेघा एवं डेमूराम साहू ग्राम मोतिमपुर से बीज उत्पादन, उत्पादन प्रक्रिया, प्रमाणीकरण एवं भुगतान से संबंधित जानकारी ली गई। संचालक ने किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने, खाली पड़ी कृषि भूमि में धान की जगह दलहनतिलहन फसलों की बुआई कराने तथा भंडारित सरसों बीज को विभागीय योजनाओं के अंतर्गत वितरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान चिरंजीव सरकार, उप संचालक कृषि संचालनालय रायपुर और मनोज सागर, अनुविभागीय कृषि अधिकारी धमतरी सहित विभागीय अधिकारीकर्मचारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info