IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़देश - विदेशरायपुर

छत्तीसगढ़ में पुलिस कमान में बदलाव की संभावना, सुनील शर्मा बन सकते है इस जिले के अगला SP

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक और बड़ा फेरबदल तय माना जा रहा है। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा का नाम महासमुंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान एसपी अशुतोष सिंह (आईपीएस, 2012 बैच) को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में पांच वर्ष की प्रतिनियुक्ति पर भेजने की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

सूत्र बताते हैं कि गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय (PHQ) के बीच इस संबंध में फाइल मूवमेंट तेज हो गई है। अगर सब कुछ तय समय पर रहा, तो सुनील शर्मा की पोस्टिंग आदेश जल्द ही जारी हो सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी बीच विश्वसनीय सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि राज्य कैडर के एक युवा आईपीएस अधिकारी को जल्द ही राज्यपाल रमण डेेका के एडीसी (Aide-de-Camp) के रूप में पदस्थ किए जाने की तैयारी चल रही है। यह नियुक्ति भी उच्च स्तर पर विचाराधीन है।

जानकारों के अनुसार, ये सभी आदेश 28 से 30 नवंबर के बीच नव रायपुर में आयोजित होने वाले 60वें अखिल भारतीय डीजीपी–आईजीपी सम्मेलन से पहले जारी किए जा सकते हैं। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की उपस्थिति संभावित है।

  Korba News:– तांत्रिक क्रिया में तीन मौतों के मामले में आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिए अहम दिशा-निर्देश

गृह विभाग के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि आदेश किसी भी समय जारी हो सकते हैं, हालांकि अंतिम मंजूरी के पहले टाइमिंग में बदलाव या नामों में मामूली फेरबदल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश के प्रतिष्ठित अंग्रेज़ी अख़बार के वरिष्ठ खोजी पत्रकार मुकेश एस. सिंह जानकारी साझा की है

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button