🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

04 सितंबर को जिले की मदिरा दुकानें रहेंगी बंद

Advertisement Carousel

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा 03 सितंबर 2026/ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को जिले की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 04 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। शुक्रवार 04 सितंबर को जिले में संचालित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल 3, एफएल 3 क, अहाता पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने मदिरा बंदी दिवस को  अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
…………………

मिनी माता सम्मान वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 03 सितंबर 2026/ भारत सरकार द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला/संस्था को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 25 सितम्बर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में निर्धारित प्रारूप में जमा किया जा सकता है। निर्धारित प्रारूप हेतु कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है, एवं प्रारूप कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।
……………….

माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ वर्ष 2026 हेतु नामांकन 25 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 03 सितंबर 2026/ राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ प्रदान किया जाता है। जिसके तहत् एक महिला को 2.00 लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा छान-बीन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां राज्य शासन को भेजी जायेगी। आवेदन पत्र 25 सितम्बर 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा में निर्धारित प्रारूप में जमा किया जा सकता है। निर्धारित प्रारूप हेतु कार्यालय के नोटिस बोर्ड में अवलोकन किया जा सकता है, एवं प्रारूप कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।
………………….

पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक’

कोरबा, 03 सितंबर 2026/ पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) से सम्बद्ध अध्ययन केन्द्र शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय, कोरबा में सभी संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अध्ययन केन्द्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

  बिहार के रेड लाइट एरिया से छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिगों का रेस्क्यू

      अधिक जानकारी एवं प्रवेश संबंधी मार्गदर्शन हेतु इच्छुक विद्यार्थी सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री जी.के.गढ़ेवाल मो.नं. 7489701037, समन्वयक सहायक श्री राजेश सक्सेना मो.नं.7067043721 अध्ययन केन्द्र  शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय, कोरबा (पुराना आर.टी.ओ., तहसील रोड, एन.सी.सी. कार्यालय परिसर) में संपर्क कर सकते हैं।
………………

आईटीआई कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 03 सितंबर 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में रिक्त व्यवसाय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट  cgiti.admissions.nic.in    में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 सितंबर 2026 है।
……………..

जय टिकारी पाठ मछुवा सहकारी समिति छातापखना के मतदाता सूची जारी

दावा- आपत्ति 08 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 03 सितंबर 2026/ जय टिकारी पाठ मछुवा सहकारी समिति मर्यादित छातापखना विकासखण्ड पोंड़ीउपरोड़ा पंजीयन क्रमांक 320 के संचालन मंडल के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 08 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री एस.के.कंवर ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय छातापखना में सदस्य श्री दीपक राम अथवा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को  08 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 09 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
………………

सामान्य सभा की बैठक 09 सितंबर को

कोरबा 03 सितंबर 2026/ जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 09 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कृषि, लोक निर्माण, जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में 16 वें वित आयोग अन्तर्गत वर्ष 2026-27 का कार्ययोजना निर्माण एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।
……………….

आईटीआई पोंड़ीउपरोड़ा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 03 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन शासकीय आईटीआई पोड़ी उपरोड़ा, जिला-कोरबा (छ0ग0) में व्यवसाय – आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर) एवं आईओटी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) में सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 05 सितंबर तक आनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट cgiti.admissions.nic.in  पर उपलब्ध है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button