🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

Ratanpur News:– श्रद्धा और भक्ति के साथ यादव समाज ने धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, राधा–कृष्ण मंदिर प्रांगण में हुआ आयोजन

Ratanpur News:– माँ महामाया की नगरी रतनपुर में यादव समाज कल्याण समिति की ओर से गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजजनों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने एकत्र होकर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह आयोजन यादव समाज प्रांगण स्थित राधा–कृष्ण मंदिर के समीप बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा, दिवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू पर्व है, जिसे अन्नकूट उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर मूसलाधार वर्षा से ब्रजवासियों को बचाया था। यह पर्व प्रभु के प्रति आस्था, संरक्षण और कृतज्ञता का प्रतीक है। यह हमें यह संदेश भी देता है कि प्रकृति का सम्मान करना और उसके प्रति आभार व्यक्त करना हमारा कर्तव्य है।

अनुष्ठान और धार्मिक आयोजन

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप बनाकर, उसे फूलों और दीपों से सजाया। जल, धूप, फल और अन्नकूट अर्पित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की गई। साथ ही गाय, बैल जैसे कृषिक पशुओं की भी विधिवत पूजा कर उनका सम्मान किया गया।

  एजाज ढेबर को EOW ने भेजा नोटिस, 12 को पूछताछ के लिए बुलाया

समाज के सदस्यों ने बताया कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की भी आराधना की जाती है, और उद्योगों में मशीनों की पूजा का विशेष महत्व रहता है। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत के प्रतीक की परिक्रमा करगोवर्धन महाराज की जयके जयकारे लगाए।

आयोजन में समाजजन और नागरिकों की रही सहभागिता

इस पावन अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्य मनबोध यादव, शिव यादव, बसंत यादव, डी.सी. यादव, कन्हैया यादव, राजा यादव, देवनारायण यादव, संतोष यादव, राजेश यादव, मनोज यादव, महिला सदस्यों में सुनीता यादव, शीलू यादव, चमेली यादव, पूनम यादव, सपना यादव, ईश्वरी यादव, तथा अन्य श्रद्धालु सकुन गुप्ता, रामेश्वरी जैसवाल, किरण साहू, सरिता कश्यप, राधा सोनी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना पंडित अश्विनी दुबे जी द्वारा पूरे वैदिक विधान से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के अंत में भक्तों को अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button