मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

रायपुर, -: छत्तीसगढ़ में दूसरी बार कावड़ियों पर पुष्प वर्षा का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जो उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पिछले साल से यह शुरुआत हुई थी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का फल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह आयोजन श्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और श्रद्धालुओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा, “कभी सनातनियों पर लाठी बरसती थी, अब भोलेबाबा के भक्तों पर पुष्प बरस रहे हैं।” इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को एक नई दिशा दी है।

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है।

  हिंदू कुल तिलक दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र बढ़ा रहें उनका " ऑपरेशन घर वापसी अभियान"  200 लोगों को करवाया घर वापसी

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.