🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के आरोप में 5 गिरफ्तार, लूटा गया माल बरामद

रायपुर, 22 मार्च । रायपुर पुलिस ने लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चंदखुरी फार्म के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल, नगदी रकम और मोबाइल फोन लूट लिया था।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रेम उर्फ अंगलेश्वर वर्मा, योगेश साहू, सतीश यादव उर्फ सत्या और दो अन्य बालकों के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से लूटा गया माल, जिसमें एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, नगदी रकम और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं, बरामद कर लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेम उर्फ अंगलेश्वर वर्मा पूर्व में भी आबकारी एक्ट और मारपीट के मामलों में जेल निरुद्ध रह चुका है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है और उसकी पतासाजी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button