भरतपुर के ग्राम कैसोड़ा एवं ग्राम रूसनी में 2000 बोरी अवैध धान जब्त

एमसीबी । विगत 19 नवम्बर 2024 को भरतपुर में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (रा.) के निर्देश पर तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने ग्राम भगवानपुर स्थित अंकुर सिंह के गोदाम से 2000 बोरी धान जप्त की। प्रारंभ में बताया गया कि यह धान पिछले वर्ष की खेती की विक्रय के बाद की अतिशेष मात्रा है, लेकिन इसका विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि यह धान नया है। जांच के दौरान पता चला कि यह धान मध्य प्रदेश से अवैध रूप से लाया गया था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आगे पूछताछ में यह सामने आया कि व्यापारी अंकुर सिंह ने ग्राम पंचायत कैसोड़ा और ग्राम रुसनी के किसानों से धान खरीदी थी। इन किसानों को कमीशन का वादा किया गया था, लेकिन न तो उन्हें कमीशन दिया गया और न ही उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड लौटाए गए। इसके अलावा, यह धान अवैध रूप से इन किसानों के पंजीकरण का उपयोग करके बेचने की कोशिश की जा रही थी।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.