✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बोलेरो पलटने से 15 लोग घायल

गरियाबंद । गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 15 लोग घायल हो गए। वहीं, इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, छट्टी कार्यक्रम से परिवार लौट रहा था तभी ये हादसा हुआ। दरअसल, छट्टी के कार्यक्रम में ग्राम बोरसी के लोग गरियाबंद के देवभोग के पास स्थित कोकड़ीमाल गांव रिश्तेदारी में गए थे।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यहां भोजन करने के उपरांत वापसी के समय कड़ी मालगांव होते हुए अपने गांव के लिए वापसी कर रहे थे। तभी काश नाले पर रात में ड्राइवर को मोड समझ में नहीं आया, जिसके चलते बोलोरो पिकअप वाहन नदी में पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवाल सभी 15 लोग घायल हो गए।

 

वहीं 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची। लेकिन, इस समय हादसे को काफी देर हो गया था। हालांकि, नगर के जागरूक युवकों ने गरियाबंद से 6 किलोमीटर दूर पहुंचकर समस्त घायलों को विभिन्न वाहनों के माध्यम से गरियाबंद अस्पताल लाकर उनका समुचित इलाज करवाया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button