छत्तीसगढ़

11 जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 23 वाहन, 11 मोबाइल समेत नगदी बरामद 

 

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर जिले की रतनपुर पुलिस ने ग्राम कोरबी के जंगल में जुआ खेल रहे 11लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

 

एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मुताबिक ग्राम कोरबी के जंगल में नाला किनारे रेड कार्यवाही कर 11 जुआड़ी को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। इन्हें बीएनएस के नए कानून के अनुसार गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

 

ये जुआरी पकड़े गए…

 

1 लच्छीराम यादव निवासी कटघोरा, 2.सतीष शर्मा निवासी पाली, 3.मनोज कुमार कोल निवासी लाफा पाली, 4.विनोद प्रजापति निवासी जटगा कटघोरा, 5.मन्नू केंवट निवासी मझवानी बेलगहना, 6.कुलदीप भोई निवासी पोंड़ी पाली, 7.नैनसिंह गोंड़ निवासी पाली, 8.मनोज श्रीवास्तव निवासी पाली, 9. अजय दास निवासी जटगा कटघोरा, 10.सुदर्शन ताम्रकार निवासी रतनपुर, 11.मो. नाजिद निवासी नुनेरा पाली का होना पाया गया।

 

जिनके पास से प्लास्टिक तिरपाल, 52 पत्ती ताश, 89000 रूपये नगद, 23 नग मोटर सायकल, 11 नग मोबाईल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

 

उक्त जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम व धारा 112 भा.न्या.सं के अंतर्गत कार्यवाही कर जुआड़ियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। तथा आगे भी इसी तरह अवैध काम करने वालों पर थाना रतनपुर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

  नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की

 

उक्त कार्यवाही में निरी. नरेश कुमार बंजारे, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, मालिक राम साहू, संजय यादव, गोविंदा जायसवाल, पवन ठाकुर, का विषेष योगदान रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button