देश-दुनिया

हापुड़ में विद्युत पोल लगाते समय मजदूर को लगा करंट, दर्दनाक मौत

मसूरी, 0२ नवंबर । मसूरी थाना क्षेत्र के गांव डबारसी में रविवार शाम विद्युत पोल लगाने के दौरान हादसा हो गया।करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर उसे तत्काल रामा अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, मृतक 25 वर्षीय मदन संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का रहने वाला था। वह यहां मजदूरी करता था। मसूरी से डबारसी तक नई विद्युत लाइन बिछाने के लिए पोल लगाए जा रहे थे। इसी दौरान पोल सीधा करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। रविवार देर शाम अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि संबंधित थाना मसूरी को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button