कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासुरक्षा

लग्जरी स्लीपर बसें पाली नगर के यात्रियों के लिए बन रही मुसीबत, बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

कोरबा, 14 नवम्बर। रायपुर से अम्बिकापुर के मध्य चलने वाली रात्रिकालीन लग्जरी स्लीपर बसें पाली नगर के यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। ये बसें नगर के भीतर से होकर गुजरने की बजाय बाईपास नेशनल हाईवे से सरपट दौड़ते हुए निकल जाती हैं, जिससे रात में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर से कोरबा और कोरबा से बिलासपुर के बीच चलने वाली आखिरी लोकल बस का समय शाम 6 बजे है, जो लगभग रात 8 बजे तक पाली पहुंचती है। इसके बाद इस रूट पर कोई नियमित बस सेवा नहीं है। रात 9 बजे तक एक- दो स्लीपर बसें यदा- कदा नगर के अंदर से होकर गुजर भी जाती हैं, लेकिन उसके बाद चलने वाली सभी स्लीपर बसें नगर में प्रवेश ही नहीं करतीं। ऐसे में यदि किसी यात्री को रात 9 बजे के बाद पाली से बिलासपुर, रायपुर या बिलासपुर से पाली आना- जाना हो तो उसे मजबूरन नगर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर बाईपास तक पैदल या निजी वाहन से जाना पड़ता है। रात के अंधेरे में बाईपास पर बस का इंतजार करना, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बेहद असुरक्षित है। इससे भी गंभीर शिकायत यह है कि इन रात्रिकालीन स्लीपर बसों के संचालक यात्रियों की मजबूरी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। पाली से बिलासपुर या रायपुर के लिए अनाप- शनाप किराया वसूला जा रहा है और मांगने पर भी यात्रियों को टिकट तक नहीं दिया जाता। बिना टिकट के यात्रा कराने से न तो यात्रियों का बीमा कवर होता है और न ही शासन को कोई राजस्व मिलता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल

पाली के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि रायपुर- अम्बिकापुर रूट की सभी रात्रिकालीन स्लीपर बसों को अनिवार्य रूप से पाली नगर के बस स्टैंड से होकर गुजरने का आदेश जारी किया जाए, मनमाने किराया वसूली करने वाली बसों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए तथा टिकट न देने वाली बसों का परमिट निरस्त करने की कार्रवाई हो। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन स्लीपर बसों की मनमानी पर रोक नहीं लगाई तो उनका मनमाना रवैया परस्पर जारी रहेगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button