कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वसंगठनसामाजिकसुरक्षा

मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया भूमिपूजन, बालको की सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना

कोरबा। औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में बालको ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। राताखार में 17 हजार से अधिक लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, बालको के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भूमिपूजन समारोह के दौरान अतिथियों ने प्रस्तावित सामुदायिक भवन की रूपरेखा का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के सामाजिक एवं सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह भवन केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि राताखार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए सामाजिक मेल-मिलाप, सांस्कृतिक आयोजनों, पारिवारिक समारोहों और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे 17 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री लखन लाल देवांगन ने की बालको की पहल की सराहना
मंत्री लखन लाल देवांगन ने बालको के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बालको औद्योगिक प्रगति के साथ क्षेत्र के सामाजिक विकास और जनकल्याण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक विकास और सार्वजनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कंपनी की पहल सराहनीय है। राताखार में बनने वाला सामुदायिक भवन स्थानीय निवासियों की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करेगा। यहां सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक समर्पित स्थान उपलब्ध होगा, जिसका लाभ राताखार के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल समाज को जोडऩे और क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

  आर्यन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button