कोरबाछत्तीसगढ़हादसा

दशहरा देखने नहीं गई बुजुर्ग महिलाः घर में फांसी लगाकर दी जान, सुबह 4 बजे लौटा परिवार तो उड़े होश

कोरबा, 6 नवम्बर। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा के आश्रित ग्राम आमापाली में दशहरा पर्व के दौरान दुखद घटना सामने आई है। गांव में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम की खुशियां मनाई जा रही थीं, इसी बीच घर में अकेली रह गई 60 वर्षीय सहस बाई खड़िया की मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद गांव में शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य दशहरा कार्यक्रम देखने गए थे। परिजनों ने सहस बाई को भी साथ चलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने घर पर ही रुकने का फैसला किया। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जब परिवार लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद छज्जे से अंदर झांकने पर महिला फंदे पर लटकी मिली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

  राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button