
आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
कोरबा, 16 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए आए आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में कुल 81 आवेदन प्राप्त हुए। जिसके अंतर्गत आधार कार्ड में नाम सुधार, पीएम आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास ग्रामीण की पात्रता जांच, अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण, पढ़ाई में सहायता, जाति प्रमाण पत्र, पहुंच मार्ग की समस्या, फौती नामांतरण, स्वरोजगार, भूमि सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, नक्शा कटवाने, अभिलेखों की दुरुस्ती, मुआवजा दिलाने, शिकायतों की जांच, अतिक्रमण हटाने तथा आजीविका से जुड़ी मांगों को लेकर भी नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।
सीईओ श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। जिससे समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा में हो सके। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info