Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

युवक-युवती परिचय सम्मेलन से संसाधन और समय की होती है बचत : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को भिलाई के सुपेला में साहू समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन सराहनीय कार्य है। योग्य जीवन साथी की तलाश में एक माध्यम बनना पुनीत कार्य है। साहू समाज का परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है, जहां समाज के विवाह योग्य युवक-युवती आते हैं और मंच में अपना परिचय देते हैं। सामाजिक पत्रिका में भी परिचय प्रकाशित किया जाता है। इससे वैवाहिक रिश्ते जोड़ने में मदद मिलती है। समाज की इस पहल से संसाधन और समय की बचत होती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय वाली सामाजिक परिचायिका पुस्तिका का विमोचन भी किया। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

  गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान, मगर असली चेहरा निकला काला! शिक्षा विभाग के अधिकारी की घिनौनी हरकतें उजागर!

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button