🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनछत्तीसगढ़रायपुर

जलभराव को लेकर युवक का वीडियो वायरल, महापौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में FIR

रायपुर। राजधानी रायपुर में बारिश के बाद सड़क पर हुए जलभराव को लेकर नाराज एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक लालपुर फलमंडी के पास सड़क पर जमा पानी और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नगर निगम पर सवाल उठाता नजर आ रहा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

बताया जा रहा है कि लालपुर फलमंडी क्षेत्र में बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। इसी को लेकर युवक ने मौके पर नाराजगी जताई और सरकार तथा महापौर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

मामले के बाद अब पुलिस वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, घटना ने शहर में बारिश के दौरान जलभराव और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button