🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

रात 11 बजे एमजीआर लाइन पर मिला श्रमिक का शव, प्रथम दृष्टया आत्महत्या—जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर, 11 दिसंबर 2025 एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन पर 10 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे ठेका श्रमिक सुरेश कुमार वस्त्रकार (ग्राम देवरी) का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना सीआईएसएफ को मिली, जिसने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को सुरक्षित किया और पुलिस को जानकारी दी।

Advertisement Carousel

पुलिस ने शव को पीएचसी सीपत भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मृत्यु का असली कारण विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एनटीपीसी सीपत के जन संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि जांच टीम सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और मामले की हर संभावना को गंभीरता से देखा जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button