🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्याहड़ताल

बदहाली खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

कोरबा 04 सितम्बर। प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में खास पहचान रखने वाला मिनीमाता बांगो बांध क्षेत्र इन दिनों अपनी प्राकृतिक छटा के बजाय खस्ताहाल सडक की दुर्दशा के लिए जाना जा रहा है। बांगो से पोड़ी ब्लॉक को जोडने वाला मुख्य पहुंच मार्ग बीते कई वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का धैर्य आज जवाब दे गया और भारी बारिश के बीच सैकड़ों ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सडक पर बैठकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।

Advertisement Carousel

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के पांच प्रमुख गांवों के आवागमन का एकमात्र साधन है। सडक पर बने जानलेवा गड्ढों और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। सडक पर फिसलन की वजह से आए दिन लोग गिरकर हाथ-पैर तुड़वा रहे हैं और मासूम बच्चे लगातार घायल हो रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पूर्व में सडक निर्माण की मांग को लेकर जल संसाधन विभाग (इरिगेशन ऑफिस) का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद प्रशासन ने समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल गड्ढों में मिट्टी डलवाकर इतिश्री कर ली। बारिश होते ही यह मिट्टी दलदल में तब्दील हो गई, जिससे मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई।

  का ‘ब्लैक मेज़’ बना महिला सशक्तिकरण की नई पहचान, 6000 से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर

प्रदर्शन के दौरान मौके से गुजर रहे जनपद सदस्य आयुष सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाइश दी और तत्काल मामले को शांत कराया। उन्होंने ग्रामीणों के आक्रोश को जायज ठहराते हुए कहा कि जल्द ही शासन को इस बदहाल सडक के संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयुष सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही पक्की सडक का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर सडक पर बड़ा चक्काजाम आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button