✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनछत्तीसगढ़संगठनसमस्या

तहसीलदार की कार से XUV को टक्कर का आरोप, विरोध में थाने के बाहर ग्रामीणों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिहारपुर में वाहन टकराने की एक घटना ने विवाद का रूप ले लिया। तहसीलदार और एक ग्रामीण के बीच हुई कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में ग्रामीण बिहारपुर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

ग्रामीण ने लगाया टक्कर मारने का आरोप

पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि उसने अपनी एक्सयूवी (XUV) कार सड़क किनारे खड़ी की हुई थी। इसी दौरान बिहारपुर के तहसीलदार करमचंद जाटवार अपनी ब्रेजा (Brezza) कार से वहां पहुंचे और कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीण का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो तहसीलदार ने अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

थाने में शिकायत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

घटना के बाद पीड़ित ने बिहारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए तहसीलदार का मेडिकल परीक्षण कराने की भी मांग उठाई।

  कार्रवाई के बाद भी सीतामढ़ी घाट में फिर दिखे रेत से लदे वाहन, नहीं थम रहा अवैध उत्खनन- परिवहन?

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button