🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

नगरीय निकाय चुनाव :सीएम साय ने की भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील, दी विकास की गारंटी

रायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और आगामी नगर निगम चुनावों में महापौर पद और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीताने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछले 13 महीनों में छत्तीसगढ़ में जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें प्रदेश की जनता ने देखा है और अब वह भाजपा के पक्ष में खड़ी है.

Advertisement Carousel

राजधानी रायपुर के स्व. बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद राज्य में गारंटी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये में धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की सहायता और आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता की खरीदी दर में बढ़ोतरी जैसे कार्यों का उल्लेख किया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएम ने यह भी बताया कि रायपुर में पिछले एक साल में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं, जिनमें स्वामित्व कार्ड योजना, महतारी वंदन योजना और विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की अपील की और कहा कि रायपुर में अब ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ बनानी है, ताकि विकास की गति और तेज हो सके

  CRISIL–NITI Aayog Index 2026 : निवेश के लिए छत्तीसगढ़ की बढ़ी साख, दो प्रमुख मानकों में देश के बड़े राज्यों में पहला स्थान

इस सम्मेलन में सीएम साय ने कहा कि खुशी की बात यह रही कि नगर निगम में 2 पार्षद निर्विरोध चुने गए, जबकि 20 नगर पंचायतों में भी बीजेपी के पार्षद निर्विरोध जीते. बसना नगर पालिका अध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए.

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह और उप मुख्यमंत्री साव ने भरा जोश

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर छत्तीसगढ़ में विकास की नई राह दिखाई है. रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने भी कांग्रेस शासन के भ्रष्टाचार और विकास में कमी को उजागर करते हुए भाजपा की जीत का विश्वास जताया. कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे, जिन्होंने भाजपा की योजनाओं और नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताया.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button