कोरबाछत्तीसगढ़

दो दिवसीय ‘नारी राग-रंग महोत्सवः प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई महिलाओं ने, जीते पुरस्कार

कोरबा 03 जुलाई। श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में दीक्षा महिला समिति एवं एसईसीएल दीपका क्षेत्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘नारी राग-रंग महोत्सव 2026-27’ का समापन ऑफिसर्स क्लब, दीपका में वातावरण में हुआ। महोत्सव में मोनो एक्टिंग, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों से खूब सराहना बटोरी।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

समापन समारोह में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार, दीक्षा महिला समिति की अध्यक्षा बबीता कुमारी, महाप्रबंधक संचालन, महाप्रबंधक खनन, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, दीक्षा महिला समिति की सदस्याएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को भी नई दिशा देते हैं। समारोह के दौरान प्रतियोगिताओं के निर्णायकों का सम्मान किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता सम्मान प्रदान कर उनके उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। दो दिवसीय महोत्सव में महिलाओं की प्रतिभा, सृजनशीलता और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक देखने को मिली।

  जमीन से जुड़ी बड़ी खबर : अब पूर्व से परिवर्तित भूमि को दूसरे मद में बदलना होगा आसान, ‘सेवा सेतु’ से ऑनलाइन आवेदन

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button