🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

दंतैल हाथी पहुंचा कोटमेर, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा 03 अगस्त। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज अंतर्गत बड़मार क्षेत्र में विचरणरत दंतैल हाथी अब कोटमेर परिसर पहुंच गया है। हाथी को आज सुबह यहां के जंगल में देखे जाने के बाद वन अमला सतर्क हो गया है और वह उसकी निगरानी में जुट गया है। कोटमेर व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। दंतैल हाथी ने गत दिनों बड़मार में एक ग्रामीण को सामना होने पर हमला कर मौत की नींद सुला दिया था।

Advertisement Carousel

घटना के बाद दंतैल दो दिनों तक यहां के जंगल में मंडराता रहा। लेकिन बीती रात उसने अपना लोकेशन बदला और जंगल के रास्ते कोटमेर पहुंचकर यहां विचरण करने लगा है। कोटमेर परिसर में एक दंतैल हाथी पहले से ही विचरण कर रहा है। अब एक अन्य दंतैल के आ जाने से यहां सक्रिय हाथियों की संख्या दो हो गई है। दंतैल हाथियों के क्षेत्र में विचरण करने से गा्रमीणों को खतरा बढ़ गया है। उधर पसरखेत रेंज में अभी भी 9 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों के इस दल की मौजूदगी क्षेत्र में लगभग 15 दिनों से बनी हुई है। बावजूद इसके शांत हैं। बताया जाता है कि हाथियों का दल जंगल ही जंगल विचरण करते रहता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button