छत्तीसगढ़

तीन प्रधान अध्यापक और एक सहायक शिक्षक हुए निलंबित,शराब के नशे में पाए जाने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

संपादक कान्हा तिवारी

बीजापुर। निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने वाले तीन प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निर्वाचन कार्य के दौरान सभी नशे की हालत में पाए गए थे। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यवाही की गई है। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने जिन चार कर्मचारियों को निलंबित किया है यह कर्मचारी नागेन्द्र साहू (प्रधान अध्यापक,प्राथमिक शाला पोनोडवाया), दयालू राम तारम (प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला बेचरम), शिवलाल भूआर्य (प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला उतला) और भीमसन कुड़ियम (सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला पेदापाल) हैं। इन्हें मतदान दलों को सामग्री वितरण और निर्वाचन पश्चात सामग्री प्राप्त करने हेतु उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया था। इस दौरान यह चारों कर्मचारी शराब के नशे में ड्यूटी में आए थे। इनका डॉक्टरी मुलाहिजा करवाए जाने पर शराब पीकर नशे की हालत में पाए जाने की पुष्टि हुई। जिसके बाद कलेक्टर ने यह कार्यवाही की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button