🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही चोरी: मोबाइल और नकदी ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना लिया। आजाद चौक थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल फोन, नकदी और गमछा चोरी कर लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

ट्रैफिक क्लियर कराने उतरे थे पुलिस जवान

जानकारी के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की रात आजाद चौक साई मंदिर के सामने की बताई जा रही है। इलाके में ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग टीम ने रात करीब 11 बजे अपना वाहन सड़क पर खड़ा किया और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए जवान नीचे उतर गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाया और पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ही निशाना बना दिया।

पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल और नकदी चोरी

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वाहन के अंदर से मोबाइल फोन, करीब 2 से 3 हजार रुपये नकद और गमछा चोरी कर लिया। पुलिस जवान जब वापस वाहन के पास पहुंचे तो सामान गायब मिला।

  CG Raipur News:–सूदखोरी से चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर दोबारा गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने फिर भेजा जेल

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

चोरी की यह पूरी घटना सामने स्थित साई मंदिर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस वाहन ही बना चोरों का निशाना

इस घटना ने राजधानी में पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था और चोरों के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौजूद थी, वहीं से वाहन के अंदर रखा सामान चोरी हो जाना पुलिस के लिए भी चुनौती माना जा रहा है।

फिलहाल आजाद चौक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button