आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणाव्यक्तित्वशिक्षा

विद्यार्थियों को शिक्षित और संस्कारित करने में बड़ा योगदान दे रहे हैं शिक्षकः कुजूर

कोरबा 09 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. डेजी कुजूर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में डॉ. डेजी कुजूर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षक दिवस मनाने के उद्देश्य एवं इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को तराश कर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को पुष्प भेंट कर उनके प्रति अपना आदर एवं सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों को अलग-अलग मनोरंजक खेल खिलाया, जिसमें सभी शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समारोह के अंत में मधुसूदन मुकुल, अतिथि व्याख्याता, राजनीति विज्ञान ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों को साझा करते हुए कहा कि एक सच्चा शिक्षक वही है जो विद्यार्थियों में सीखने की ललक और बड़े सपने देखने का साहस जगाए। उन्होंने सभी शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों के इस सुंदर प्रयास और सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों के 2,435 पदों का कैडर मंजूर; सहायक शिक्षकों के लिए खुला प्रमोशन का रास्ता

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button